बेस्ट डांस रियलिटी शो 'बूगी-वूगी' इज बैक

आर एंड एन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो के निर्णायक मंडल में जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रिकी बहल की तिगड़ी मौजूद रहेगी, जबकि सार्गुन मेहता और 12 वर्षीय अभिनेता रक्षित वाही इस नृत्य संगीत शो के प्रस्तोता होंगे।
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख स्नेहा राजानी ने कहा कि इस सत्र में यह शो पूरी तरह मस्ती और मनोरंजन से परिपूर्ण रहेगा। बूगी-वूगी का यह सत्र पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बेहतर होगा, क्योंकि इस बार हम 16 बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान डांसर पेश करने वाले हैं, जिनका एकमात्र लक्ष्य हमारे दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करना है।"
मालूम हो कि जावेद जाफरी का यह शो बेहद लोकप्रिय रहा है, इसी ने टीवी चैनलों पर डांस रियलिटी शो को बढ़ावा दिया था इसी के बाद चैनलों पर इस तरह के कार्यक्रमों की छड़ी लग गयी लेकिन किसी में भी 'बूगी-वूगी' वाली बात नहीं रही।
चूंकि अब काफी समय बाद एक बार फिर 'बूगी-वूगी' टेलिकास्ट होने जा रहा है ऐसे में उसके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी हो गयी है, एक तो वह अपना पहला वाला जादू ही दोहराये और दूसरा अब उसका मुकाबला पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। देखते हैं क्या 'बूगी-वूगी' अपने लक्ष्य में कामयाब होता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications











