कपिल के शो में बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर की बेइज्जती, बोले- 'फ्लश खुद...'

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली रिलीज के लिए तैयार है। जाह्नवी कपूर जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं, शो के प्रमोशन के लिए जाह्नवी कपूर जब अपने पापा बोनी कपूर के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची तो उनके कई सीक्रेट्स भी लोगों के सामने आ गए।
इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद बोनी कपूर ने किया है। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें एक छोटी सी झलक देखने को मिल रही है। इस प्रोमो में बोनी कपूर जाह्नवी कपूर से जुड़ा मजेदार खुलासा करते नजर आ रही हैं।
बोनी कपूर प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं- 'इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है।' यह सुनकर जाह्नवी शर्मिंदा हो जाती हैं और चिल्लाती हैं- 'पापा...।' वहां मौजूद दर्शक और खुद कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
वहीं, इसके कई प्रोमो सामने आए हैं जो वाकई बेहद मजेदार हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनसे साथ सनी कौशल नजर आएंगे। इसके अलावा जाह्नवी कपूर, वरुण धवन के साथ 'बवाल' फिल्म में नजर आएंगी।
वहीं, राजकुमार राव के साथ जाह्नवी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखेंगी। जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म 'गुड लक जैरी' की भी काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











