बोमन और अरशद ने नच बलिये में मचाई धूम
बैंगलोर। टीवी शो 'नच बलिये 5' में अभिनेता बोमन ईरानी और अरशद वारसी आये। शो के इस एपिसोड का प्रसारण इस सप्ताहांत रात 9 बजे होगा। बोमन और अरशद अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' के प्रमोशन के लिए शो में आये थे। उन्होने शो के प्रतिभागियों के साथ डांस किया और अपनी फिल्म 'थ्री ईडियट्स' के हिट गाने 'गिव मी सम सनशाइन' पर गिटार बजाकर गाना भी गाया।
बोमन और अरशद की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' कोर्ट ड्रामें पर आधारित है। अरशद को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होने 'थ्री ईडियट्स' में एक ऐसे प्रोफेसर का किरदार निभाया है जो कि कभी किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है। अपनी प्रभावशाली एक्टिंग के कारण बोमन ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
देखें तस्वीरें- अरशद और बोमन ने नच बलिये 5 में मचाई धूम।


Click it and Unblock the Notifications