Javed Khan Amrohi: बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर, 'लगान' एक्टर जावेद अमरोही का हुआ निधन

Javed Khan Amrohi Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। इस खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस को काफी गहरा सदमा पहुंचा है और वो जानना चाह रहे हैं कि आखिर अचानक ऐसा कैसे हो गया। आपको जानकर होगी कि जावेद खान ने बॉलीवुड में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने हुनर से हर बार लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन उनका इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाना फैंस के लिए काफी दुखदाई है और हैरानी भरा भी है।
जावेद को थी सांस की बीमारी
जावेद खान अमरोही के निधन की खबर एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है। बताया जा रहा है कि जावेद खान अमरोही सांस की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ठीक नहीं थी और उन्हें बेडरेस्ट बोला गया था. लंबे समय से बीमार रहने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली. जावेद खान अमरोही को मंगलवार को कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया है। जावेद खान अमरोही करीब 50 सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव थे और सिनेमा जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मंगलवार को बुरी खबर सामने आई है। जावेद खान अमरोही के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और टीवी के सेलिब्रिटीज के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जावेद खान ना सिर्फ बॉलीवुड जगत का बल्कि टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम थे। एक्टर ने कई मशहूर टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिनमें सीरियल 'मिर्जा गालिब' का नाम भी शामिल है। जावेद खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म 'जलते बदन' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'नूरी', 'पसंद अपनी अपनी', 'बाजार', 'रंग बिरंगी' जैसी फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जावेद खान को साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की हिट फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications