जल्द आमिर खान धमाल मचाएंगे छोटे पर्दे पर

लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान आज भी अपने आपको छोटे पर्दे से दूर रखें हुए हैं। ऐसा नहीं है कि उनके पास ऐसे बड़े टीवी शोज के ऑफर नहीं आते। आज तक आमिर को जितने भी टीवी शोज ऑफर हुए हैं वह उन्हें पसंद नहीं आए। यही कारण है कि आमिर फिल्मों के अलावा कोई भी छोटे पर्दे के कार्यक्रम में होस्ट के रूप में नजर नहीं आते।
लेकिन अब शायद ऐसा हो सकता है कि अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरूख खान के बाद अपने फैंस की खुशी के लिए छोटे पर्दे पर एक रियलिटी शो को होस्ट करते नज़र आ सकते हैं।
सूत्रों की माने तो सत्यजीत भटकल आमिर के लिए रियलिटी शो लिख रहे हैं। सत्यजीत भटकल मेकिंग ऑफ लगान के लेखक हैं और आमिर के करीबी दोस्तों में हैं।
More from Filmibeat
aamir khan आमिर खान टीवी दोस्त बॉलीवुड रियलिटी शो लगान सत्यजीत भटकल bollywood friend lagaan reality show satyajeet bhatkal tv


Click it and Unblock the Notifications











