बॉलीवुड का टीवी प्यार

शान और सोनू निगम जैसे गायक म्यूजिक शो 'सारेगामापा' के जरिए कई साल से छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं। एनडीटीवी इमेजिन के रिएलिटी शो 'धूम मचा दे' में प्रतिभागी के बतौर शामिल हुईं गायिका ऋचा शर्मा 'जो जीता वोही सुपर स्टार' में एक मेहमान जज के बतौर शामिल हो चुकी हैं। ऋचा कहती हैं कि रिएलिटी कार्यक्रमों में जज के रूप में शामिल होना कमाई का अतिरिक्त स्रोत है।
ऋचा ने कहा, "छोटा पर्दा निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कमाई का एक स्थायी स्रोत है। यह आपका बैंक बैलेंस बढ़ाता है।" वह कहती हैं कि फिल्मोद्योग के लोग अपने खाली समय के सदुपयोग के लिए ऐसा करते हैं। जब उनके पास कई महीने तक काम नहीं होता तो वे इन रिएलिटी कार्यक्रमों में शामिल होने और पैसा बनाने के विषय में सोचते हैं।"
कलर्स के डांस रिएलिटी शो 'चक धूम धूम' में जज के बतौर शामिल हो चुके नृत्य निर्देशक द्वय बोस्को-सीजर कहते हैं कि इन कार्यक्रमों से पैसे के अलावा पहचान भी मिलती है। बड़े पर्दे के कलाकार राहत फतेह अली खान, दलेर मेहंदी, विशाल-शेखर, अल्का याज्ञनिक, अनु मलिक, सुनिधि चौहान, इला अरुण, शान और शंकर महादेवन के अलावा सरोज खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर जैसी हस्तियां भी टीवी रिएलिटी कार्यक्रमों में अपनी जगह बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











