टीवी पर 'स्वयंवर' करने के लिए मीका सिंह ने की 50 करोड़ फीस की डिमांड, इतना महंगा शो, क्या है मामला ?
टीवी पर नया रियलिटी शो आ रहा है जहां पर होगी एक स्टार की शादी। राखी सावंत के स्वयंवर के बाद जल्द ही सिंगर मीका सिंह का भी स्वयंवर होने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी नामी मेल स्टार की शादी टीवी पर होगी। इससे पहले शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को लेकर एक शो टेलीकास्ट हो चुका है। और भी पहले की बात की जाए तो मल्लिका शेरावत का भी टीवी स्वयंवर हुआ है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मीका सिंह को टीवी पर शादी करने के लिए 50 करोड़ की कीमत दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार खुद का स्वयंवर करवाने के लिए मीका सिंह ने टीवी चैनल से 50 करोड़ की फीस मांगी है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार जब मेकर्स ने मीका सिंह को इसके लिए अप्रोच किया तो उन्होंने हामी भरने से पहले मेकर्स के सामने मांग की है कि उन्हें इस शो के लिए 50 करोड़ की बड़ी रकम दी जाए।

मीका सिंह की शादी
इससे सभी वाकिफ हैं कि म्यूजिक और बॅालीवुड इंडस्ट्री में मीका सिंह लोकप्रिय नाम हैं। ऐसे में उनका टीवी पर स्वयंवर करना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा भी हो सकता है। अपनी गायकी के अलावा मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस करके कंट्रोवर्सी बनाई थी।

शहनाज गिल और पारस छाबड़ा की शादी का शो
बताया जा रहा है कि मीकासिंह के स्वयंवर में अगर उन्हें कोई लड़की पसंद आती है तो वह शो में ही सगाई कर सकते हैं। बाकी शादी को लेकर फैसला वह शो खत्म होने के बाद भी घर सकते हैं। इससे पहले अगर स्वयंवर की बात की जाए तो शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को टीवी पर स्वयंवर शो करने के लिए 30 से 50 लाख की फीस दी गई थी।

मल्लिका शेरावत ने शादी करने के लिए ली फीस
मल्लिका शेरावत ने 4 से 5 करोड़ की फीस ली थी। राखी सावंत को भी टीवी पर शादी करने के लिए 50 से 60 लाख के बीच फीस देने की खबर थी हालांकि फीस को लेकर कभी भी किसी भी स्टार से जुड़ी कोई तय या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। टीवी के दर्शकों के लिए स्वयंवर वाला कांसेप्ट दिलचस्पी जरूर लेकर आता है।


Click it and Unblock the Notifications