..................... Bollywood is incomplete without Salman Khan: Kareena Kapoor | सल्लू बिना अधूरा बॉलीवुड: करीना कपूर - Hindi Filmibeat

सल्लू बिना अधूरा बॉलीवुड: करीना कपूर

बॉलीवुड हिरोईन करीना के तो लाखों दीवाने हैं लेकिन खुद करीना अपने आपको सलमान खान का प्रशंसक बताती हैं। अपनी फिल्म हिरोईन के प्रमोशन के लिए टीवी के हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' के सेट पर पहुंची करीना ने जमकर सलमान के कसीदे पढ़े।

हाल ही में सलमान खान बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे करने जा रहे हैं। जिसके जवाब में करीना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें सल्लू जैसे डैम हैंडसम स्टार के साथ काम करने का मौका मिला।

सलमान जैसा कोई नहीं है, सच कहा जाये तो बॉलीवुड सलमान के बिना अधूरा है। उन्हें खुशी है कि वो और उनकी बहन करिश्मा ने सलमान के साथ हिट फिल्में दी है। करीना की नजर में सलमान ही हिंदी सिनेमा के टाईगर हैं।

करीना की फिल्म हिरोईन इस शुक्रवार को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर है। फिल्म में करीना के अर्जुन रामपाल औऱ रणदीप हुड्डा भी है। करीना ने पिछले साल सलमान खान के साथ एक बड़ी हिट फिल्म बॉडीगार्ड दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X