'लापतागंज' के लिए बॉलीवुड से प्रेरणा लूंगा : अब्बास
टीवी अभिनेता अब्बास खान जल्द ही हास्य कार्यक्रम 'लापतागंज' में नजर आएंगे। अब्बास बिजी पांडे के भाई इजी पांडे का किरदार निभाएंगे जो कि एक पुलिस अधिकारी है। अब्बास ने कहा इस किरदार के लिए वह बॉलीवुड के सलमान खान और अनिल कपूर जैसे सितारों से पूरी प्रेरणा लेंगे।

कार्यक्रम के लोकेशन पर अब्बास ने कहा, "मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। इसलिए, स्वाभाविक है कि मेरे ऊपर उनका प्रभाव पड़ा है.. मैं अमिताभ जी, सलमान भाई, अनिल कपूर जी, हर किसी से थोड़ी-थोड़ी प्रेरणा लूंगा और इसे दिखाऊंगा।"
गौरतलब है कि 10 जून को दूसरे सत्र के साथ वापस आए 'लापतागंज' की कहानी छह साल आगे बढ़ाई गई है।
जनवरी में समाप्त हुए पहले सत्र के कुछ एपिसोड्स में इजी पांडे को दिखाया गया था लेकिन इस बार इजी और बिजी दोनों एक साथ दिखेंगे।
'लापतागंज' सब टीवी पर रात्रि 10 बजे प्रसारित होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications