..................... bollywood actress tanushree dutta called rakhi sawant bhonkane wala kutta in a video - Hindi Filmibeat

इश मशहूर एक्ट्रेस ने Rakhi Sawant को कह दिया 'भौंकने वाला कुत्ता', बोलीं- 'उसे पैसे दो और फिर वो...'

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta On Rakhi Sawant: कभी बॉलीवुड में अपनी हॉट अदाएं दिखाकर लोगों के दिलों में छाने वाली तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर खुलेआम अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कई बोल्ड रोल करने के बाद अचाक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं।

तनुश्री दत्ता का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राखी सावंत के खिलाफ उल्टा-सीधा बोल रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि राखी सावंत एक साइको महिला है, वो कुछ भी कर सकती है... वो कुछ भी कह सकती है... किसी को भी रास्ते में खींचकर लाकर उसकी इज्जत नीलाम कर सकती है।

तनुश्री अपनी बात रखते हुए आगे कहती हैं कि अगर बॉलीवुड में दो लोगों का विवाद चल रहा है, दो लोगों में से एक होगी कोई लेडी और दूसरा होगा कोई बड़ा, जिसका मुद्दा चल रहा है। मैं नाम नहीं लेना चाहती, ऐसे बहुत सारे मुद्दे हुए हैं। जो बड़े गुंडे टाइप के आदमी होते हैं, वो राखी सावंत जैसे दो-चार पालकर रखते हैं।

तनुश्री यहीं नहीं रुकीं और आगे कहने लगीं- जब भी कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती है तो राखी को लोग पैसे पहुंचा देते हैं... उसका काम है भौंकना, भौंकने वाले कुत्ते को आप दो-चार हड्डियां फेंक दो। बोलो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कि भौंको अब। मैंने इतना बड़ा मीटू मूवमेंट किया था, कितने लोगों को मुझसे प्रॉब्लम हो गई होगी और जो मेरे दुश्मन हैं, उन्हें तो मुझसे प्रॉब्लम है ही। तो दो-चार हड्डी राखी को फेंको और बस भौंकने दो उसे।

आपको बता दें, तनुश्री दत्ता और राखी सावंत एक-दूसरे को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। राखी सावंत ने हर बार तनुश्री को खरी-खोटी सुनाई है और अब तनुश्री ने उनपर हमला किया है और उन्हें भौंकने वाले कुत्ता तक कह दिया। हाल ही में वो राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी के साथ भी नजर आई थीं।

Read more about: tanushree dutta rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X