भांजे कृष्णा अभिषेक ने रोकर मांगी माफी, गोविंदा का गुस्सा- बिना कैमरे के प्यार दिखा दो

बॅालीवुड एक्टर गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की आपसी कलह अब सामने आ गई है। भांजे कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर आए दिन कृष्णा अभिषेक कोई ना कोई बयान देते रहते हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने इस मामले को लेकर अपने मामा गोविंदा से माफी मांगी है।

फिर से कृष्णा अभिषेक ने अपने रिश्ते को लेकर मनीष पॉल के शो पर बात की है। रोतो हुए उन्होंने गोविंदा से माफी मांगी। कृष्णा ने कहा था कि चीची मामा मैं आपको बहुत याद करता हूं। अखबार और सोशल मीडिया पर क्या आ रहा है आप उस पर ध्यान मत दीजिए। मीडिया रिपोर्ट अनुसार गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक की माफी पर कहा है कि कृष्णा ने मन में यह धारणा बना ली है।

Recommended Video

Govinda ने Krushna Abhishek को किया माफ, बोले -तुम मेरी बहन के बच्चे...|FilmiBeat*Bollywood

krushna Abhishek, Govinda

उसे लगता है कि उसकी जिंदगी में कुछ गलत हुआ है तो उसकी वजह मैं हूं। गोविंदा ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि कृष्णा का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृष्णा को अगर अपनी गलती का अहसास है और वह माफी मांगता है तो उसे अपना यह प्यार ऑफ कैमरा भी दिखाना चाहिए। देख कर लगता है कि उसकी परवरिश हुई है।

उसे यह समझना जरूरी है कि मीडिया में राइटर्स कई दफा कलाकारों का इस्तेमाल करते हैं और इसकी एक सीमा होती है। गोविंदा ने आगे कहा कि मेरी पत्नी सुनीता ने मुझसे कहा है कि मैं कृष्णा की जिंदगी में दखल न दूं। वह खुद कृष्णा से बात नहीं करती है। एक हीरो के तौर पर कम से कम 100 फिल्में करने के बाद मैं इतना तो समझ ही गया हूं कि मीडिया को किस तरह से चकमा दिया जा सकता है। बता दें कि भोजपुरी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले कृष्णा अभिषेक को टीवी की दुनिया में कॅामेडी में भरपूर फेम और कमाई मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X