Bold TV Actress: टीवी की ये मम्मियां बिकिनी में ढाती हैं कहर, एक के तो हैं दो जवान बेटे

Bold TV Actress: टीवी की दुनिया में यूं तो हसीनाएं संस्कारी बहू बनकर लोगों के दिलों में छाती हैं। एक आदर्श महिला के तौर पर खुद को प्रेजेंट करने की कोशिश करती हैं। लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी होती हैं, जिनकी पहचान पर्दे से इतर बिलकुल अलग होती है।
आज हम आपको टीवी जगत की उन हसीन और बोल्ड मम्मियों से मिलवाएंगे, जिनके एक्टिंग की तारीफ पर्दे पर होती है और असल जिंदगी में वो अपने बिकिनी लुक की वजह से कहर ढाती हैं।
दलजीत कौर
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर उस वक्त से काफी ज्यादा खबरों में है, जब से उन्होंने दूसरी शादी की। उन्होंने एक बिजनेसमैन के साथ अपना घर बसाया और तब से ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और हाल ही में तो उन्होंने बिकिनी में एक फोटो भी शेयर की। आपको बता दें दलजीत कौर एक बच्चे की मां हैं, जिसका नाम है जेडन।
अनीता हसनंदानी
कई मशहूर टीवी सीरियल में काम करने वाली हसीना अनीता हसनंदानी एक बच्चे की मां हैं जो कि दो साल का है। अनीता ने अपने बेटे के जन्म के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था लेकिन फिर उन्होंने वापसी कर ली है। अनीता सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट बिकिनी फोटोज फैंस के दिलों को घायल करती रहती हैं।
श्वेता तिवारी
अगर टेलीविजन जगत की हॉट बहू का टैग अगर किसी को मिलना चाहिए तो वो हैं श्वेता तिवारी। 42 साल की ये हसीना आज भी अपने फिगर से अच्छे-अच्छों को मात दे देती हैं। श्वेता दो बच्चों की मां है- पलक तिवारी और रेयांश तिवारी। रेयांश अभी काफी छोटे हैं जबकि पलक का हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। पलक ने अपनी खूबसूरती मां से ही पाई है।
उर्वशी ढोलकिया
टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को आपने अक्सर निगेटिव रोल में देखा होगा। ये हसीन एक्ट्रेस दो जुड़वा बच्चों की मां हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी के बेटों की उम्र 24 साल है और खुद 43 साल की उर्वशी बिकिनी में अपना हॉट फिगर दिखाने से जरा भी परहेज नहीं करतीं।


Click it and Unblock the Notifications















