इस टीवी एक्ट्रेस का Bold लुक कर देगा आपको हैरान!
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल बालिका वधू की में सांची का किरदार निभाने वाली रूप दुर्गापाल इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। पहले तो उनकी सीक्रेट मैरिज को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं जिसे बाद में उन्होंने कहा था कि ये सीक्रेट मैरिज नहीं है, और अब रूपल ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि सीरियल में भोलीभाली सी दिखने वालीं सांची ऐसी भी दिख सकती हैं।
[तो बड़े होकर ऐसे दिखते हैं आपके फेवरिट स्टार्स]
जी हां...रूप ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनके इस फोटोशूट से काफी हलचल मच गई है। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में रूप भले ही बोल्ड दिख रही हैं लेकिन असल ज़िंदगी में काफी सरल स्वभाव की हैं।

बालिका वधु में रूप दुर्गापाल के किरदार को दर्शकों का खासा प्यार और सराहना मिली है। इन तस्वीरों में रूप बोल्ड और ब्यूटीफुल लग रही हैं। अल्मोड़ा में जन्मी रूप दुर्गापाल ने टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। गौरतलब है कि देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने के बाद रूप ने टीवी की दुनिया में कदम रखा।
रूप ने बालिका वधु के अलावा स्वरागिनी में काव्या का नेगेटिव किरदार भी निभाया था। वहीं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में रूप ने करीना का पॉज़ीटिव किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications