निक्की तंबोली का बड़ा खुलासा- डायरेक्टर ने मुझे काफी टॉर्चर किया , मैं बहुत रोई थी, वायरल हुई फोटो
बिग बॅास 14 फेम निक्की तंबोली ने हाल ही में खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्ममेकर ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। निक्की तंबोली ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके लिए यह पूरी घटना भयानक रही है। निक्की ने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें विदेश में हुई शूटिंग के समय काफी टॅार्चर किया था।
इससे उनके माता-पिता भी काफी परेशान हो गए थे। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान निक्की तंबोली ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि मैं साउथ इंडिया की एक फिल्म कर रही थी।

उसका डायरेक्टर खराब था। अपने साथ हुए हादसे को बताते हुए निक्की ने आगे कहा कि मुझे याद है कि डायरेक्टर शूटिंग के सेट पर मेरे साथ अच्छे तरीके से बर्ताव नहीं करता था। मेरे साथ काम करने वाले डांसर्स की तारीफ मुझसे अधिक करता था।

निक्की तंबोली ने किया खुलासा
डायरेक्टर मुझे देखकर कहता था कि कहांसे ये आई है यार। हालांकि निक्की तंबोली ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि डायरेक्टर उनके साथ ऐसा क्यों करता था। निक्की ने कहा कि वह घर आने के बाद बहुत रोई थी।

शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने मुझे परेशान किया
मेरे माता-पिता डायरेक्टर की इस हरकत और मेरी परेशानी से चिंता में आ गए थे।विदेश में शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने मुझे परेशान किया था। निक्की ने कहा कि वह शुरुआत में फिल्म के लिए जो भाषा दी गई थी, वो बोल नहीं पाती थीं।

टॉप की एक्ट्रेस बनना चाहती हूं
निक्की ने इस बातचीत में आगे कहा कि मैं टॉप की एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। मैं हर मुमकिन कोशिश कर रही हूं। ट्रेनिंग भी ले रही हूं। निक्की ने कहा कि जहां चाह वहां राह। मैं अपने निगेटिव चीजों पर काम कर रही हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस बारे में जानता हूं।

निक्की तंबोली की लोकप्रियता
बता दें कि बिग बॅास 14 के बाद निक्की तंबोली की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। निक्की तंबोली अपने स्टाइल और बोल्डनेस के लिए भी काफी चर्चित हैं।


Click it and Unblock the Notifications