बोल्ड निक्की तंबोली ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'रंगीले हो रहे हो'

निक्की तंबोली कितनी बोल्ड हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं। बिग बॉस की हिस्सा बनने के बाद अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग अचानक बढ़ी थी और इस वक्त वो कई बड़े सितारों के साथ नजर आ जाती हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक्की ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल बोल्ड निक्की तंबोली नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ डांस करतीं नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होने ऐसे स्टेप्स किए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं।
निक्की तंबोली की इस हरकत पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। डांस करतीं निक्की तंबोली ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काफी खुलकर मस्ती की है। यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक ने लिखा, ''नवाज भाई धीरे-धीरे रंगीले होते जा रहे हैं।''
एक ने लिखा, ''नवाज भाई इतने मौलिक हैं कि वह हर आम आदमी की तरह डांस नहीं कर सकते।'' एक का कहना था, ''कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितना अच्छा डांस करते हो पूरा अटेंशन नॉर्मल डांस कर के भी ले सकते हैं।''
एक ने लिखा, ''का रे फैज़ल इधर छमिया बन रहा है, बाप दादा का बदला रह गवा का।'' इस तरह से लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निक्की तंबोली की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपनी फिल्म जोगीरा सारा रारा का प्रमोशन कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्होने इस गाने को सबसे सामने पोस्ट किया है। निक्की तंबोली के साथ फिल्म प्रमोशन करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी हंसते और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications