IPL खत्म होने के बाद बॉबी देओल की आश्रम 2 होगी रिलीज, रिलीज डेट आयी सामने

By Filmibeat Desk

अब और नहीं इंतजार, बस कुछ ही दिनों में होनेवाला हैं निराला बाबा का दीदार। जी हां, आश्रम के पहले अध्याय की पहेली जिस मोड़ पर और उलझ गयी थी, वहीं से अब हर कड़ी क्या और गहराती जाएगी ? इन सभी सवालों का मिलेगा जवाब 11 नवम्बर से।

जहां निर्देशक प्रकाश झा अपने पहले अध्याय की सफलता और दूसरे अध्याय को देखने के लिए लोगों में इसकी उत्सुकता के बाद अब आश्रम के दूसरे अध्याय 'गहराते रहस्य' लेकर आ रहे हैं ,सिर्फ और सिर्फ MX Player पर ।

निर्देशक प्रकाश झा की पहली वेब सीरीज और बॉबी देओल का बाबा निराला वाला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। हर तरफ इस वेबसीरीज से जुड़े सारे कलाकारों के काम की तारीफ हुई जो 400 मिलियन स्ट्रीम के साथ ओटीटी प्लेटफार्म की लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज हैं।

aashram

इस सफलता पर प्रकाश झा कहते हैं कि " हम सभी ने एक जुनून के साथ इस सीरीज के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी और जब लोगों का इतना उम्दा प्रतिसाद देखा तो लगा की हमारी मेहनत सफल हो गयी है। मुझे उम्मीद हैं कि दूसरा अध्याय भी दर्शकों को बहुत उत्साहित करेगा" । तो जहां,आश्रम की पहली श्रृंखला में निराला बाबा के दोहरे चेहरे को देख आंखे खुली की खुली रह गई वही इस दूसरे अध्याय में गहरानेवाला हैं रहस्य, 11 नवंबर से सिर्फ MX Player पर ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X