आश्रम : दूसरा अध्याय - गहराते रहस्य का टीजर, बॉबी देओल का तीव्र और प्रचंड अवतार
वेब की दुनिया में एक बार से बॅाबी देओल की वापसी हो रही है। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम को वाहवाही मिली। इसकी चर्चा तेज होने के साथ ही ये बात सामने आयी है कि इसका सीजन 2 भी आने वाला है। इसमें बॅाबी देओल ने बाबा निराला की भूमिका निभाई।
बॅाबी देओल के इस बाबा वाले रंग को सबसे अधिक पसंद किया गया। बॉबी देओल यानि की काशीपुर वाले बाबा निराला ने और भी अधिक उत्साह और रहस्य से भरे दूसरे अध्याय की वापसी का वादा किया था जो कि मुफ्त में MX Player पर स्ट्रीम करेगा, 11 नवंबर 2020 से।

आज टीज़र में सामने आया उनका तीव्र और अत्यधिक प्रबल अवतार । लोगों के मन में इस अध्याय के बारे में बड़ी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए। बॉबी देओल ने कहा, "मैं इस श्रृंखला के पहले अध्याय को इतनी बड़ी सफल बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करूंगा, इतना ही नहीं अगले अध्याय में, काशीपुर वाले बाबा निराला का वो रूप और एक ऐसी तीव्र शक्ति दिखाई गई हैं।
जहां वो अपने फायदे के लिए हर नियम को बदल देते हैं और अपने खिलाफ जानेवाले हर नियम को झुका भी देते हैं ,यूं कहें कि एक ऐसा पक्ष दिखाया गया हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। "प्रकाश झा द्वारा निर्देशित, यह अपराध नाटक दिवाली के दौरान रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











