बॉबी देओल ने किया आश्रम सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान? फैंस हो जाएंगे खुश!
वेब सीरीज का दौर है और इस दौर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो कि वेब सीरीज में लगातार काम कर रहे हैं। बात करें अभिनेता बॉबी देओल की तो वो हाल ही में एक वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं जिसका नाम आश्रम है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस धमाकेदार वेब सीरीज को लेकर काफी विरोध हुआ है। लेकिन इस समय लोगों को आश्रम सीजन 3 का इंतजार है और इसके लिए अभिनेता काफी मेहनत कर रहे हैं।
ऐसे में फैंस को इस बात को लेकर बेचैनी थी कि ये सीरीज कब रिलीज होगी। तो बता दें कि बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है और बताया है कि आश्रम 3 कब आने वाली है। इस मौके पर बॉबी देओल बॉलीवुड लाइफ से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि सीरीज इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। हालांकि उन्होने डेट का खुलासा नहीं किया है।

सीरीज 2021 में ही आएगी
इसका मतलब है सीरीज 2021 में ही आएगी। उन्होने कहा कि इसकी शूटिंग लगातार चल रही है और हम काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।

आश्रम
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो एक ऐसे बाबा के आश्रम के इर्द गिर्द घूमती है जहां पर हर तरह के गैरकानूनी काम किए जाते हैं।

पर्दाफाश करने वाली है
इस आश्रम की सच्चाई यहां पर रहने वाली एक लड़की को पता चलता है जो कि बाबा का पर्दाफाश करने वाली है।

सीजन 3
सीजन 3 इसी तरह से काफी धमाकेदार साबित होने वाला है और बॉबी देओल का काफी खतरनाक रूप दिखने को मिलेगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इसके अलावा कुछ फिल्मों का भी हिस्सा बनने वाले हैं जिसके लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

रेस 3
उन्होने फिल्म रेस 3 से अपने करियर में धमाकेदार वापसी की थी और सलमान खान के साथ उनको काफी पसंद किया गया था।
Teaser- एली अवराम के साथ आमिर खान के बोल्ड मूव्स, रिलीज हुआ हरफनमौला Song का टीजर!


Click it and Unblock the Notifications











