Aashram Trailer: बाबा निराला की भूमिका में बॉबी देओल की दमदार एंट्री, अपराध- आस्था की लड़ाई
प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित वेबसीरिस आश्रम का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं बॉबी देओल। यह वेब सीरीज लाखों लोगों के अंध विश्वास को उजागर करता हैं जिनकी स्वयंघोषित गुरुओं पर अपार आस्था हैं। बता दें कि एमएक्स ओरिजनल MX Original सीरीज "आश्रम" 28 अगस्त 2020 को रिलीज की जा रही है।
टीज़र पोस्टर और असामान्य अस्वीकरण के साथ, यह व्यंग्य नाटक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश झा की वेब-सीरीज़ की दुनिया में पहला कदम है। जहा बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका में हैं। इसका ये ट्रेलर कई सारे सवाल उठाता है। जहां पर एक नामी बाबा की काली दुनियो को भी प्रकाशित करता है।

ट्रेलर अनुसार काशीपुर वाले बाबा निराला और उनके आश्रम के प्रति अटूट निष्ठा पर बेस्ड है। यह एक काल्पनिक कहानी है। जहां पर वास्तव में विश्वास और आस्था के स्थान को कहानी की मुख्य धारा में रखा गया है। बॅाबी देओल ट्रेलर में अपनी भूमिका से प्रभावित करते हैं। पहली बार वह निगेटिव भूमिका में नजर आ रहे हैं।
कुल मिलाकर ट्रेलर को देखकर कहा जाए तो प्रकाश झा यहां पर भी एक्शन और सस्पेंस से प्रभावित करते हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित इस सनसनीखेज 9-भाग की श्रृंखला में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्यन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ, अनुरीत कुशवाहा, राजेश शर्मा भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। नीचे देखिए इसका ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications