सलमान खान के बाद बॉबी देओल का बड़ा धमाका, खान के साथ होगा जबरदस्त डेब्यू !
सलमान खान की रेस 3 पिछले साल रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ बॅाबी देओल ने एक बार फिर पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी की। हालांकि ये फिल्म उम्मीद के जितना कमा नहीं पायी। 100 करोड़ का बिजनेस करने के बाद भी अपने हाई बजट के कारण ये फिल्म फ्लॅाप रही।
लेकिन इस फिल्म ने बॅाबी देओल को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा मौका दे दिया है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार बॅाबी देओल जल्द ही सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है।

ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान और बॅाबी देओल किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि बाकी की प्रोडक्शन कंपनी की तरह शाहरुख खान भी बतौर निर्माता अब वेब सीरीज में अपने हाथ जमाने की तैयारी में हैं। वेब सीरीज का बिजनेस इन दिनों चलन में है।
साथ ही वेब शो की मांग भी बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए शाहरुख बैक टू बैक वेब सीरीज लाने की योजना कर रहे हैं। मुमकिन है कि बॅाबी देओल के साथ मिलकर शाहरुख किसी एक्शन या फिर सस्पेंस सीरीज की प्लानिंग कर सकते हैं।
बहरहाल, अगर आपको वेब सीरीज का चस्का है तो साल 2019 में इन वेब सीरीज पर जरूर नजर रखिएगा..


Click it and Unblock the Notifications