बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की शूटिंग में हजार लोगों की भीड़, प्रकाश झा का खुलासा!
राष्ट्रीय पुरष्कार विजेता निर्देशक प्रकाश झा की आनेवाली वेबसीरिस आश्रम का, फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अंधविश्वास, आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओ का हनन करनेवाले लोगों की काल्पनिक कहानी के इसमें दिखाया जाएगा।
इस सीरीज की अधिकांश शूटिंग रामनगरी अयोध्या में हुई हैं। आश्रम के एक- एक दृश्य को सच्चाई का रूप देने में प्रकाश झा ने कोई कमी नही छोड़ी हैं। आपको बता दे कि अयोध्या में एक महत्वपूर्ण राजनीति रैली शूट होनी थी। जिसके लिए डायरेक्टर प्रकाश झा ने 1 हजार लोगों की भीड़ को बहुत ही सरलता से नियंत्रित किया ।

इस खबर पर पुष्टि करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि इसके पहले राजनीति फ़िल्म की शूटिंग के दौरान 8000 लोगो की भीड़ को संभाला हैं। भीड़ में शामिल हुए एक-एक एक्टर मध्यप्रदेश से चुने गए थे जिनके साथ हमने महीनों तक रिहर्सल भी की थी । इस बार आश्रम की शूटिंग के रैली सीन के लिए जो 1000 लोगो का चयन किया है।
उन्हें यूपी के विभिन्न जगहों से चुना गया,जिनके साथ तीन महीनों तक रिहर्सल भी की गई तो ऐसे में सेट पर भीड़ को संभालना और नियंत्रित करना हमारे लिए कोई नया अनुभव नही हैं। एक हजार लोगों के साथ बड़ी ही खूबसूरती से हर सीन को शूट किया गया हैं।
अयोध्या के हर गली में सचिन श्रॉफ और अनिल रस्तोगी के पोस्टर और बैनर्स लगाये गए थे।कुछ वक्त के लिए उन स्थानीय लोगों के लिए ये समझ पाना मुश्किल हो रहा था कि यहां कोई शूटिंग हो रही हैं चूंकि कैमरे का सेटअप इतना दूर लगा हुआ था कि लगा कि वाकई ये कोई राजनीति रैली हैं। जहां सचिन श्रॉफ और अनिल रस्तोगी राजनेता बनकर कोई अभियान चला रहे हैं ।
बता दें कि MX Original सीरीज "आश्रम"रिलीज की जा रही हैं 28 अगस्त 2020 को। जहा बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका में हैं।प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित इस सनसनीखेज 9-भाग की श्रृंखला में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्यन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ, अनुरीत कुशवाहा, राजेश शर्मा भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
