किसने कर दी बॉबी डार्लिंग की ऐसी हालत, ठीक से चल भी नहीं पा रही हसीना, देखें पूरा वीडियो

Bobby Darling Latest Video: ट्रांसजेंडर अभिनेत्री बॉबी डार्लिंग ने करीब दो दशक तक बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया। उन्होंने स्टाइल, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी मनी और ट्रैफिक सिग्नल जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।
हाल के वर्षों में वह फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। पारिवारिक परेशानियों और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते बॉबी लंबे समय तक सक्रिय नहीं रह पाईं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। वीडियो में बॉबी को काफी कमजोर और थकी हुई हालत में देखा जा सकता है। वह चलने में भी संघर्ष करती दिख रही हैं।
इस क्लिप में बॉबी लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने एक बिल्डिंग के गार्डन एरिया से बाहर आती दिखाई देती हैं। उनकी चाल में काफी तकलीफ़ साफ नज़र आती है। जब एक फोटोग्राफर ने उनके पैर के बारे में पूछा, तो बॉबी ने जवाब दिया, "थोड़ी समस्या थी, अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।" इस तरह उन्होंने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया कि वे बेहतर हो रही हैं।
बॉबी की यह हालत देखकर उनके फैंस भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे। किसी यूज़र ने लिखा, "आपको ढेर सारी शक्ति और सफलता मिले।" दूसरे ने पूछा, "हे भगवान, इन्हें क्या हुआ?" जबकि किसी और ने लिखा, "उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएंगी।"
करीब चार साल बाद मुंबई लौटीं बॉबी ने हाल ही में बताया कि उन्हें काम की बेहद जरूरत है। उन्होंने एकता कपूर से मदद की गुहार लगाई और बताया कि वह अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही हैं और उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











