''जब मैं औरत बन गई हूं तो 'ऐसे' रोल क्यों निभाऊं''
अगर आप टेलिवीज़न के शौकीन हैं तो आप निश्चित तौर पर बॉबी डार्लिंग को जानते होंगे। बॉबी डार्लिंग को आपने टीवी के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा होगा। अक्सर इन्हें गे के रोल में देखा गया है। हाल ही बॉबी ने अपनी शादी और सेक्स चेंज सर्जरी के बारे में खुलकर बात की है। बॉबी ने खुलकर बताया कि क्या होता है इस सर्जरी का दर्द।

''जिसे लड़कियां ऑनस्क्रीन KISS करती हैं..मैं उसे ऑफस्क्रीन KISS करती हूं''
एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि शादी का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने अपना नाम बदला और बैंकॉक जाकर सेक्स चेंज ऑपरेशन भी करवाया। इस बारे में बॉबी डार्लिंग ने बताया, कि पति की गुजारिश पर शादी से पहले मैंने सर्जरी करवाई थी। मेरे पास सर्जन का सर्टिफिकेट भी है। यह बहुत दर्दनाक प्रोसेस थी, जिसमें रमणीक ने मेरा साथ दिया।
बॉबी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी काफी बदलाव आया है है। अपने और रमणीक के बारे में बताते हुए बॉबी ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर हमारी बात हुई, नंबर एक्सचेंज किए और अब शादी हो गई है। वह मेरी जिंदगी का पहला आदमी है, जिसने शुरुआत में ही शादी के प्रपोज किया था। वह ईमानदार और फैमिली पर्सन हैं। उनके साथ शादी के फैसले से बहुत खुश हूं।
बॉबी ने बताया ''हमने आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में भोपाल में ही रजिस्टर्ड मैरिज हुई। मार्च महीने में सिंगापुर में हनीमून मनाया और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।"
अक्षय, रणबीर और फिल्में छोड़िए...ये हैं टीवी के आने वाले सुपरस्टार्स!
आपको बता दें कि बॉबी का असली नाम पंकज शर्मा था। बाद में उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवाया और वो पाखी बन गईं। उन्होंने 23 साल की उम्र तक गे का किरदार निभाया था। इसके लिए उनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। लेकिन अब वो गे का किरदार निभाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। उनका मानना है कि अब वो गे हैं ही नहीं तो ऐसे किरदार क्यों निभाएं। वो कहता हैं कि अब मैं हिरोईन या भाभी का किरदार निभाना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications















