सलमान खान को 5 साल की सजा, फैंस के लिए एक और बुरी खबर SHOCK !
Recommended Video

सलमान खान को 5 साल की सजा के ऐलान के बाद फिलहाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई हजार करोड़ दांव पर लगे हुए हैं। जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया है।
कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल जेल और 10 हजार मुआवजा की सजा सुनाई है। फिलहाल सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। शुक्रवार की सुबह उनकी जमानत पर फैसला आ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबके बीच दस का दम 3 के लांच पर तलवार लटक रही है।

रेस 3 की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान आने वाले वीक में दस का दम 3 की शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन अब यह मामला पूरी तरह से लटक गया है। ऐसी खबर आयी थी कि मई में इस शो को लांच किया जा सकता था।
जिस पर फिलहाल सवालिया निशान खड़ा हो गया है। सोनी टीवी के लिए सुपर डांसर 2 के खत्म होने के बाद कपिल शो से उम्मीद थी। कपिल की निगेटिव इमेज ने पूरा होने से रोक लिया है।
सोनी को रेटिंग की पूरी उम्मीद दस का दम से थी। इस शो की प्लानिंग पर करोड़ों खर्च भी किए गए है।जिसपर कोर्ट के इस फैसले ने पानी फेर दिया है।
फिलहाल दस का दम के लांच का पूरा दामोदार केवल सलमान की जमानत पर टिका हुआ है। सलमान खान सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
बहरहाल,यहां देखिए टाइगर सलमान की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
