बीजेपी नेता ने Ufi Javed को बोला अश्लील, भड़कीं एक्ट्रेस- कोई कानून नहीं है, जेल जाने के लिए तैयार हूं

Urfi Javed

Urfi Javed Instagram :साल 2023 की शुरुआत में ही उर्फी जावेद के लिए नया विवाद लेकर आयी है। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को एक नहीं बल्कि कई दफा अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इस बार भी उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक के कारण निशाना बन गई हैं। यहां तक कि मामला जेल तक में चला गया है। उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पिछले साल जहां चेतन भगत के साथ कई सेलेब्स ने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था। वहीं इस बार राजनीति में भी उर्फी जावेद का नाम सामने आ गया है। बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी को खरी-खोटी सुनाई है। चित्रा वाघ ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। इस सारे मामले को लेकर उर्फी जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पत्र की कॉपी शेयर की है।

सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा अंग प्रदर्शन

सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा अंग प्रदर्शन

इस पर लिखा है कि उर्फी जावेद का सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा अंग प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। किसी ने उनके इतने अंग प्रदर्शन की कल्पना नहीं की होगी। एक महिला होकर वह मुंबई के सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कैसे प्रदर्शन कर सकती हैं। क्

मानसिक रूप से विकृत करने का प्रयास

मानसिक रूप से विकृत करने का प्रयास

वह अपने निजी जिंदगी में क्या करती हैं इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन लोकप्रियता पाने के लिए अपने शरीर का अंग प्रदर्शन कर रही हैं। अगर वह अपने अंग का प्रदर्शन करना चाहती हैं तो घर की चारदीवारी में करें। समाज को मानसिक रूप से विकृत करने का प्रयास ना करें।

उर्फी जावेद का करारा जवाब

उर्फी जावेद का करारा जवाब

इस कॅापीको उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस को टैग भी किया है। उर्फी ने अपने खिलाफ हुई इस शिकायत पर नेता चित्रा पर पलटवार किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि मैं कभी कोई मुकदमा या बकवास नहीं करना चाहती हूं। अगर आप अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा करें तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं। इसके साथ वक्त वक्त पर आपकी पार्टी के कई नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

मुझे जेल भेजा जा सकें

मुझे जेल भेजा जा सकें

आपने कभी उन महिलाओं के लिए कुछ नहीं बोला। उर्फी जावेद ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि क्या यह राजनेता, वकील गूंगे हैं? संविधान में ऐसा कोई कानून नहीं है। जिसमें मुझे जेल भेजा जा सकें। उर्फी ने आगे लिखा है कि आप लोग मुझे जेल नहीं भेज सकती।

मुंबई में मानव तस्करी, अवैध डांस बारों

मुंबई में मानव तस्करी, अवैध डांस बारों

यह लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा करते हैं। चित्रा वाघ आपके लिए मेरे पास कुछ बेहतर विचार हैं। मुंबई में मानव तस्करी, अवैध डांस बारों के खिलाफ कुछ करने के बारे में क्या ख्याल है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X