Birthday: सलमान-अक्षय और आलिया के हैं ये फेवरेट सुपरस्टार, डॉलर में करते हैं कमाई
सलमान खान, अक्षय कुमार हो या आलिया भट्ट। बॅालीवुड का ऐसा कोई भी सुपरस्टार नहीं है जो कि कपिल शर्मा के फेम और स्टारडम से परिचित ना हो। टीवी पर रहते हुए भी कपिल शर्मा ने अपनी लोकप्रियता को इस मुकाम पर पहुंचाया है कि आज वह कमाई के मामले में कई बिग सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देते हैं।
जितनी फीस कोई सुपरस्टार अपनी एक फिल्म से कमाता है। उतनी ही रकम कपिल शर्मा एक एपिसोड से कमा लेते हैं। कपिल की एक साल की आय करीब 58 करोड़ के करीब मानी जाती है। आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रई के इसी कॅामेडी किंग कपिल शर्मा का जन्मदिन है। बीती रात कपिल शर्मा ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपिल आज 38 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1981 में उनका जन्म हुआ।

पिछले साल की बात की जाए तो कॅामेडी किंग होने के साथ कपिल शर्मा ने अपना नाम कंट्रोवर्सी किंग में भी शामिल कर लिया था। सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद हर किसी को यही लगने लगा था कि कपिल शर्मा पर स्टारडम का रंग चढ़ गया है। शराब और बदतमीजी से बात करना उनके व्यवहार का हिस्सा है।
हालांकि कपिल ने सबको गलत साबित किया। सलमान खान ने बतौर निर्माता कपिल शर्मा को तगड़ी कीक (Kick) दी। आज द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से टीआरपी पर अपनी पकड़ जमाए हुए हैं ।चलिए फिर बिना समय गंवाए जानते हैं कपिल के जीवन के ऐसे राज और अनदेखी तस्वीरें जो आपके होश उड़ा देंगे... इसके साथ गिन्नी और मां के साथ कपिल का खास जन्मदिन VIDEO
मां के साथ कपिल और गिन्नी का डांस
यहां देखिए कपिल के जन्मदिन पर भारती और कीकू शारदा का डांस


Click it and Unblock the Notifications











