Birthday: जेल में श्रीसंत को देख पत्नी भुवनेश्वरी किचन में सोती, लाखों में एक है ये लव स्टोरी
बिग बॅास 12 के बाद अपनी एंग्री मैन की छवि बना चुके श्रीसंत का आज जन्मदिन है। 6 फरवरी 1983 को केरल में श्रीसंत का जन्म हुआ। आईपीएल 2013 में स्पॅाट फिक्सिंग के आरोप ने उन्हें लगातार चर्चा में रखा। फैंस के बीच श्रीसंत का फीवर हमेशा जिंदा रहा।
श्रीसंत ने भले ही क्रिकेट से दूरी बना ली हो। लेकिन बतौर एंटरटेनेर उन्होंने हमेशा से खुद को लोगों को बीच बनाए रखा। इसमें वह कामयाब भी हुए। बिग बॅास के हर साल की कंटेस्टेंट की लिस्ट में श्रीसंत का नाम शामिल रहता। श्रीसंत इस शो के लिए इंकार कर देते। बिग बॅास 12 के लिए उन्होंने हामी भरी।

शो में आने की सबसे बड़ी वजह श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी रहीं। जब भी बात पत्नी की आती है श्रीसंत भावुक हो जाते हैं। इसके पीछे की वजह दोनों के बीच का ऐसा अनोखा रिश्ता है जो कि केवल फिल्मों में देखने को मिलता है।
असल जिंदगी में भी ऐसी कोई जोड़ी हो सकती है, आज के दौर में ये यकीन कर पाना मुश्किल है। इससे सभी वाकिफ हैं कि श्रीसंत ने कम उम्र में अपनी जिंदगी को कई बार डूबते देखा है। पत्नी ने उन्हें नई जिंदगी दी। दोनों की लव स्टोरी के कई ऐसे किस्से हैं जो कि एक सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए प्रेरणा साबित हो सकती है...


Click it and Unblock the Notifications











