B'DAY SPCL...दिल थाम लें...ये हैं टीवी के Handsome एक्टर...!
टेलीविज़न के जाने माने स्टार विवियन डिसेना का आज बर्थडे है। आज विवेयन 28 साल के हो गए हैं। अब बर्थडे ब्वॉय हैं तो उनके बारे में हमें बात तो करनी ही होगी।
[#Spotted: आपकी 'छोटी बहू' और शाहिद कपूर एक साथ.. रोमांस करते हुए!]
विवियन कई सीरियल में बकायदा लीड रोल करते नज़र आए हैं। इन्होंने प्यार की एक कहानी सीरियल में अभय का किरदार निभाया था। इसी के साथ विवियन ने मधुबाला-एक इश्क एक जुनून सीरयल में आरके का रोल भी किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

इन्होंने करियर का पहला सीरियल एकता कपूर का सीरियल कसम से था जो ज़ीटीवी पर आता था। इसमें विवियन ने मीरा और जय के बेटे विकी वालिया का किरदार निभाया था।
बता दें कि विवियन का जन्म उज्जैन में हुआ था। इन्होंने काफी सारे ब्रांड्स के लिए एड भी किए हैं जैसे लिवाइस, पेपे जींस, जैट एयरवेज़ के साथ और भी ब्रांड हैं।
विवियन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वो इंजीनियर की बजाय एक्टर बनना चाहते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद विवियन ने ग्लैडरेग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें वो टॉप-10 में शामिल रहे थे।
इन दिनों आप इन्हें शक्ति-अस्तित्व के अहसास की सीरियल में देख सकते हैं। ये सीरियल कलर्स पर आता हैं। इसमें विवियन रूबीना दिलाइक के अपोज़िट हरमन का किरदार निभा रहे हैं।
विवियन ने जनवरी 2013 में टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की। वाहबिज टीवी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' में काम कर चुकी हैं और इसी की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। दिसंबर 2011 में सगाई के बाद इस कपल ने गुपचुप शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी ही शामिल हुए थे।
भले ही विवियन की शादी हो चुकी है लेकिन उनकी फैन लिस्ट में ऐसी कई लड़कियां हैं जिनके दिल में विवियन बसते हैं।
देखिये विवियन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें...
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications