बिपाशा बसु ने बदला पेशा, टीवी पर बनेंगी पार्ट-टाइम भूत!
बिपाशा बसु ने अब यह तय कर लिया है कि वो कुछ भी हो पर अपना पेशा बदलकर ही दम लेंगी। जी हां, बिपाशा बसु अब हीरोइनगिरी से रिटायरमेंट लेकर पार्ट टाइम भूत बनने का प्रोफेशन अपनाने जा रही है। अब इसके लिए ऐसा कुछ भी तो चाहिए जो रोज़ उन्हें भूत बनने का मौका दे।
तो लीजिए जनाब सोनी टीवी ने बिपाशा को ये मौका भी दे दिया। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बिपाशा बहुत जल्द सोनी टीवी की सुपरहिट हॉरर सीरीज़ आहट में नज़र आ सकती हैं। लेकिन ऐसा वो फिलहाल केवल एक एपिसोड के लिए करेंगी। बिपाशा को आहट के पहले एपिसोड की सूत्रधार बनने का मौका मिला है।
वैसे भी बिपाशा इसके पहले फीयर फाइल्स के एक एपिसोड में नज़र आ चुकी हैं। ऐसे में उनका टीवी प्रेम और हॉरर प्रेम यूं ही बरकरार रहा तो कोई शक नहीं कि आहट में भूत बनकर वो लोगों को डराना भी शुरू कर दें।
ALSO READ: 5 कारण: बिपाशा बसु क्यों हैं 'हॉट' हॉरर क्वीन
हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने कहा था कि उन्हें 'हॉरर क्वीन' का टैग बेहद पसंद है। उन्होंने 'राज', 'आत्मा', 'अलोन' जैसी हॉरर फिल्में की हैं। अब उनकी टीवी पर आहट सुनाई देगी। यह शो फरवरी के मध्य में शुरू हो सकता है।
VIDEO: हॉट करण, हॉटर बिपाशा, हॉटेस्ट गाना - कतरा


Click it and Unblock the Notifications












