मिस्टर बजाज की असली पत्नी बिपाशा बसु ने दी मिस्टर बजाज की प्रेरणा को दुलहनिया टिप्स

By Staff

कसौटी ज़िंदगी की महाट्विस्ट के साथ आगे बढ़ चुकी है। सीरियल में प्रेरणा, अनुराग को छोड़कर रिषभ बजाज के साथ मंडप में जाकर बैठ चुकी है। लेकिन इस सीन के लिए एरिका फर्नांडिस को दुलहन बनने में मदद की रिषभ बजाज की ऑफ स्क्रीन पत्नी बिपाशा बसु ने। जी हां, चूंकि प्रेरणा को इस सीन में बंगाली दुलहन बनना था तो राय ली गई सीधा बिपाशा बसु ने।

हालांकि बिपाशा ने प्रेरणा को टिपिकल बंगाली दुलहन ना बनाकर अलग तरह से स्टाईल करने की सलाह दी और उनकी सलाह पर अमल करने के बाद ये था प्रेरणा का ब्राइडल लुक जो कि बेहद शानदार लग रहा था।

bipasha-basu-styled-erica-fernandes-for-her-bengali-wedding-kasautii-zindagii-kay

दिलचस्प ये है कि इस सीरियल में प्रेरणा से पहले कोमोलिका यानि कि हिना खान बंगाली दुलहन बनकर सबका दिल जीत चुकी हैं। ऐसे में सब पर प्रेशर था कोमोलिका से कुछ अलग करने का जिससे प्रेरणा पर कोमोलिका का ब्राइडल लुक हावी ना हो।

सीरियल में कोमोलिका की सौतन, यानि कि प्रेरणा शर्मा का किरदार निभा रही हैं एरिका फर्नांडीज़। एरिका, इससे पहले, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी नाम के सीरियल में भी बंगाली दुलहन के अवतार में नज़र आई थीं।

अब इससे पहले कि वो दोबारा बंगाली दुलहन बन पातीं, उससे पहले ही कोमोलिका ने उनके प्यार पर हाथ साफ कर लिया था। आपको याद दिलाते हैं टीवी की दुनिया की बेस्ट दुलहन -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X