Alert..ब्लाॅकबस्टर 2..सुपर हॉट कपल की एंट्री...मलाइका और अरबाज के बाद

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द सोनी टीवी के शो पॅावर कपल 2 को होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके पहले सीजन को अरबाज खान और मलाइका अरोरा खान ने होस्ट किया था।

By Prachi Dixit

बॅालीवुड के सबसे हॅाट कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाले हैं। नच बलिए 8 के शुरू होने से पहले ये चर्चा थी कि करण और बिपाशा नच के मंच पर रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। यह खबर केपल अफवाह निकली।

लेकिन अब इन दोनों से जुड़ी हुई एक नई खबर यह है कि करण और बिपाशा पॅावर कपल 2 को होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं। जी हां, पाॅवर कपल तो आपको याद ही होगा।

इस शो के पिछले यानी कि पहले सीजन को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने होस्ट किया था। यह एक सेलिब्रिटी गेम शो है। जहां पर रियल लाइफ कपल गेम के जरिए अपना पॅावर दिखाते नजर आते हैं।

Karan Singh Grover,Bipasha Basu

इस शो का दूसरा सीजन इसी साल शुरू होने वाला है। द कपिल शर्मा शो की गिरती हुई टीआरपी के बीच चैनल पॅावर कपल 2 को लाने की तैयारी कर रहा है। वैसे देखा जाए तो पॅावर कपल का पहला सीजन दो कपल के लिए बेहद अनलकी साबित हुआ।

Alert..ब्लाॅकबस्टर सीजन 8..SUPER स्टार कमबैक FIX...लेकिन..सस्पेंस..

एक तरफ जहां मलाइका और अरबाज ने अपने रिश्ते का अंत कर दिया। वहीं इस शो में प्रतियोगी के तौर पर शामिल होने वाले कपल प्रत्युषा बनर्जी और राहुल के रिश्ते का अंजाम जग जाहिर है।

बहरहाल, इसमें कोई दोराय नहीं है कि करण और बिपाशा की जोड़ी बी-टाउन की सबसे हॅाट और रोमांटिक जोड़ी है। इन दोनों को साथ में किसी टीवी को होस्ट करते हुए देखना टीआरपी के मीटर को हाई करना है। यकीन नहीं आता तो ये देखिए करण और बिपाशा की ये तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X