इस हॉट एक्ट्रेस के आने से अब टीवी भी हो जाएगा BOLD?
बिपाशा बसु अब बहुत जल्द टीवी की पारी शुरू करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक बिपाशा को एंडटीवी ने अपना एक हॉरर शो होस्ट करने के लिए अनुबंधित किया है। ये हॉरर सीरीज हफ्ते में एक बार प्रसारित होगी। हर कड़ी अलग-अलग कहानियों पर आधारित होगी।
ये सीरीज 26 कड़ियों वाली है और 20 निर्देशक इन्हें बनाएंगे। इनमें संगीथ सिवन, सुपर्ण वर्मा और शौमिक सेन जैसे नाम शामिल हैं। वैसे भी बिपाशा इसके पहले फीयर फाइल्स के एक एपिसोड में नज़र आ चुकी हैं।
[जानिए क्यों बिपाशा कर पाईं हॉट सीन]
हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने कहा था कि उन्हें 'हॉरर क्वीन' का टैग बेहद पसंद है। उन्होंने 'राज', 'आत्मा', 'अलोन' जैसी हॉरर फिल्में की हैं। यहां देखिए उनकी कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications