गूगल के बाद बिपाशा बसु ने भी बनाया रूबीना दिलैक को बिग बॉस 14 का विनर, शेयर किया पोस्ट
बिग बॉस फैन्स अभी से रूबीना दिलैक को विजेता मान चुके हैं। और रूबीना के फैन क्लब में अब शामिल हो चुकी हैं अभिनेत्री बिपाशा बसु। बिपाशा ने एक ट्वीट कर रूबीना की तारीफ की और लिखा कि वो रूबीना को फिनाले जीतते हुए देखना चाहती हैं।
बिग बॉस अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुका है और शो के बचे हुए प्रतिभागियों के फैन क्लब्स भी अब अपने फेवरिट प्रतिभागी को ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं। रूबीना दिलैक पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट होने के बाद अब निक्की तंबोली को फिनाले में भेज चुकी हैं।

वहीं राखी सावंत शो की दूसरी फाईनलिस्ट बन चुकी हैं। माना जा रहा है कि फिनाले की जंग राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत और रूबीना दिलैक के बीच ही होगी।
लेकिन रूबीना फैन्स और सेलिब्रिटी सबका दिल जीत चुकी हैं। गूगल भी अभी से उन्हें बिग बॉस 14 का विनर बताने लगा है।

रूबीना को मिला साथ
रूबीना को फैन्स का साथ तो मिल ही रहा था लेकिन सेलिब्रिटी भी उनके साथ तब आकर खड़े हो गए जब रूबीना ने राखी सावंत पर एक बाल्टी पानी फेंका। राखी ने अभिनव को ठरकी कहा था जिसके बाद रूबीना ने अपना आपा खो दिया।

कलर्स की फेवरिट बहु
शो पर रूबीना पर अकसर पक्षपात का आरोप लगा। कहा गया कि चूंकि वो कलर्स की फेवरिट बहु हैं इसलिए उन्हें ज़्यादा फुटेज दी जाती है और हाईलाइट किया जाता है।

लोगों के लिए विनर
काफी लोगों के लिए रूबीना अभी से शो की विजेता हैं। इसका कारण है उनका सही बात के लिए साथ देना, फिर चाहे वो दोस्त हो या फिर दुश्मन।

बिना भेड़ चाल आगे बढ़ी
रूबीना ने बिग बॉस की ऐसी प्रतिभागी रहीं जो भेड़चाल में शामिल नहीं हुई। उन्होंने कभी कोई खास ग्रुप नहीं बनाया और सही बात के लिए अपने पति के खिलाफ जाकर भी खड़ी हुईं।

बिग बॉस से भी लिया पंगा
रूबीना उन चंद प्रतिभागियों में से हैं जिन्होंने खुद के साथ गलत होता देख बिग बॉस के खिलाफ भी आवाज़ उठाई। सबसे कचरा सदस्य का खिताब लेने से मना करते हुए रूबीना ने बिग बॉस की इस मानसिकता का विरोध तक किया कि किसी को कचरा बुलाया जाए।

अपनी बात एकदम साफ
हर वीकेंड का वार में सलमान खान रूबीना को फटकारते हुए दिखाई दिए। रूबीना ने सलमान की बातें सुनी और हर बार अपना पक्ष रखा। लेकिन हर बार उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा।

दोस्ती औ दुश्मनी
रूबीना ने अपनी दोस्ती और मतभेद दोनों ही अलग रखे। जैसमीन के साथ उनकी दोस्ती को फैन्स ने काफी सराहा। इसके बाद उनके और जैसमीन के रास्ते अलग हो गए लेकिन रूबीना और अली की दोस्ती में कोई अंतर नहीं आया।

बहन को भी समझाया
रूबीना की बहन ज्योतिका दिलैक, उन्हें संभालने और समझाने घर में आईं लेकिन रूबीना ने ज्योतिका को समझाया कि हर किसी के साथ इज़्जत से पेश आना है और अपनी सीमा कभी नहीं लांघनी है, चाहे कुछ भी हो जाए।

जीता सभी का दिल
रूबीना और अभिनव एक ऐसी जोड़ी है जिसने मतभेदों के बावजूद सभी का दिल जीता। उनके झगड़े भी लोगों को असली लगे और प्यार भी। दोनों ने अपनी शादी की दिक्कतों के बारे में भले ही ज़्यादा बात ना की हो लेकिन दोनों ने ही अपनी ईमानदारी से फैन्स जीते।

जीतने के काफी करीब रूबीना
बिग बॉस अब अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है और फैन्स मान चुके हैं कि शो कि विजेता रूबीना दिलैक ही होंगी। अब देखना है कि फैन्स की इन उम्मीदों पर बिग बॉस का फिनाले खरा उतरता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











