टीवी का पॉपुलर शो अब बॉलीवुड का ये स्टार कपल करेगा होस्ट!
बिपाशा-बसु और करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ आई है। खबरों की मानें तो ये दोनों एक शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। और ये शो कोई और नहीं बल्कि एमटीवी का रियलिटी शो 'लव स्कूल' है। आपको बता दें कि ये 'लव स्कूल' का सीज़न 2 है। इसके पहले सीज़न को करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल होस्ट किया करते थे।

आपको बता दें कि ये शो लव कपल्स के लिए है। करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल उन दोनों रिलेशनशिप में हुआ करते थे इसलिए उन दोनों को इस शो को होस्ट करने का मौका मिला। हालांकि इन दोनों का अब ब्रेकअप चुका है। बता दें कि करिश्मा और उपेन के अलग हो जाने के बाद किसी सेलिब्रिटी कपल की तलाश थी और इसके लिए करण-बिपाशा से अच्छा ऑप्शन भला और कौन हो सकता है।
छोटे पर्दे पर बोल्डनेस बिखेरेगी बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस..हो जाएं तैयार!
शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है, 'बिपाशा और करण मेकर्स की पहली पसंद है। उनके बाली से आने का इंतजार है।उनके आने के बाद सारी फॉरमैलिटीज को पूरी कर ली जाएंगी। इस शो की शूटिंग गोवा में हो सकती है।'
टाइगर-जैकलीन और झलक..सिर्फ मस्ती, धमाल और मजेदार डांस!'
गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को महीनों बीच चुके हैं लेकिन दोनों अभी भी हनीमून मूड से बाहर नहीं आए हैं। दोनों कहीं ना कहीं हॉलीडे मनाने जाते ही रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











