बिग बॉस: लड़कियां बिकनी में दिखीं, सिद्धू ने किया भंगड़ा
लोनावला। बिग बॉस शुरू हुआ तो लोग उसमें मसाला खोजने लगे। लेकिन सलमान खान ने पहले ही कह दिया है कि इस बार कोई अश्लील मसाला नहीं मिलेगा। तो फिर क्या था अपनी हदों में रहकर बिग बॉस के प्रतिभागियों ने अपने दर्शकों का दिल आखिर जीत ही लिया। लड़कियां बिकनी पहन कर स्वीमिंग पूल में उतरीं तो नवजोत सिंह सिद्धू ने जमकर भंगड़ा किया। सिद्धू के साथ अन्य प्रतिभागी भी जमकर नाचे।
सुबह उठते ही डायलॉग सुनाई दिया सुबह हो गई मामू। सिद्धू को एक कठिन कार्य दिया गया, जिसे उन्होंने बखूबी किया। पनिशमेंट मिली उसे भी सिद्धू ने हंस कर कुबूल किया। सिद्धू, ने जब ढोल बजाना शुरू किया तो संपत पाल, वृजेश, राजीव, डेलनाज़ से लेकर अन्य सभी प्रतिभागी जमकर थिरके।
हालांकि इस बीच झगड़ा भी हुआ। संपत और वृजेश के बीच। संपत ने गुस्से में आकर वृजेश का कॉलर पकड़ लिया। वृजेश ने इस व्यवहार का खुलकर विरोध किया। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि बिग बॉस ने वॉर्निंग दे डाली। उर्वशी और निकेतन ने काशिफ के खिलाफ एक निर्णय लिया तो उन्होंने भी बवाल कर दिया।
देखें बिग बॉस की कुछ झलकियां तस्वीरों में-


Click it and Unblock the Notifications