बिहार के सुशील बने केबीसी के करोड़पति, जीत लिए पूरे 5 करोड़

सुशील कुमार पेशे से कम्प्यूटर ऑपरेटर और शिक्षक इनकी मासिक आय प्रतिमाह 6,000 रुपये है। लेकिन अब इनका सारा सपना पूरा हो जाएगा। इन्होंने बेहद ही समझदारी और सूझबूझ के साथ सारे पड़ाव पार कर इतनी बड़ी धन राशी अपने नाम कर ली है।
केबीसी की यह कड़ी दो नवम्बर को प्रसारित होगी। हम आपको बता दें कि केबीसी के पहले संस्करण में मुंबई के हर्षवर्धन नवाठे ने सबसे पहले करोड़पति बने थे इन्होंने एक करोड़ रुपये जीता था। इनके बाद 2004 में झारखण्ड के राहत तसलीम ने एक करोड़ रुपये का इनाम जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











