BiggBoss16: सलमान, फराह और करण में से कौन बना इस सीजन का सबसे अच्छा होस्ट

BiggBoss16, रियालिटी शो बिग बॉस 16 जो कि इस वक्त अपने फाइनल की ओर है, काफी दिलचस्प मोड़ के साथ नए नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर अकर्षित कर रहा है। इस सीजन को अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित सीजन माना रहा है क्योंकि इस बार कई सारे अजीबों-गरीबों मोड़ शो में देखने को मिले थे। बैसे इस बार शो को एक होस्ट सलमान खान ने नहीं बल्कि तीन होस्ट सलमान, करण और फराह ने चलाया था। तो बताईए इन तीनों में आपका पसंदीदा होस्ट कौन रहा।
खैर बैसे तो हमेशा ही सबके पसंदीदा होस्ट द सुपरस्टार सलमान खान रहते हैं और हर कोई चाहता है कि शो को सलमान खान ही होस्ट करें। क्योंकि कहीं ना कहीं इस शो को सलमान से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं समझता है और ना ही कोई घर के सद्स्यों को उस तरीके से समझा पाता है। फिलहाल तो फैंस को उम्मीद है कि शो का फाइनल वीकेंड सलमान खान ही होस्ट कर, पर आगे क्या होगा वक्त ही बताएंगा।
वहीं अगर करण जौहर की बात करें तो करण बिग बॉस के काफी बड़े फैन हैं। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के बाद वूट पर बिग बॉस ओटीटी का सीजन शुरू होने वाला है, यही वजह है कि बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वार होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर पर सौंप दी गई है। इससे पहले भी बिग बॉस 16 को करण जौहर ने होस्ट तो किया है पर कहीं ना कहीं फैंस को उनकी कुछ चीजें पसंद नहीं आई थी।
और तीसरी होस्ट फराह खान को लेकर बात करें तो, कहा जाता है कि फराह भी बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन है और सलमान खान की अच्छी दोस्त भी हैं। इसीलिए हर बार फराह बिग बॉस में अ्पनी उपस्थिति दर्ज कराती ही हैं। और बिग बॉस 15 को फराह खान ने होस्ट भी किया है, लेकिन सलमान खान जितना फराह को फैंस का प्यार नहीं मिला। इसीलिए बस एक ही वीकेंड में फराह ने शो को होस्ट किया।
करण जौहर, सलमान खान और फराह खान में जनता का पसंदीदा कौन है यह तो शो देखने के बाद और सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं के बाद पता ही चल जाता है। परंतु यह तो साफ है कि इस शो में दर्शक हमेशा सलमान खान को देखना चाहते हैं। दरअसल फिल्म शूटिंग की वजह से सलमान शो को अपना टाइम नहीं दे पाए और यही वजह है कि एक्सटेंशन के दौरान फराह खान और करण जौहर को शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया गया, जाहिर है शो को होस्ट की जरुरत तो है।
वहीं अगर इस बार के सीजन की बात करें तो इस बात टॉप फाइव में अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शालिन भनोट, शिव ठाकरे और एमसीस्टैन हैं। फैंस इनमें से शिव और प्रियंका को ही विनर के रुप में देखना चाहते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर इनकी ट्रेंडिग कई दिनों से चल रही हैं। कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications


