BiggBoss16:बिग बॉस में आए रोहित शेट्टी, चमकी दो सदस्यों की किस्मत

Recommended Video
बिगबॉस आज के वक्त में सबसे ज्यादा चर्चित शो है, इसको लेकर हर तरफ इसको लेकर खबरें चल रही हैं। वर्तमान में बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है, यह सीजन आज तक का सबसे ज्यादा पॉपुलर सीजन हैं। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं। अब शो में रोहित शेट्टी आ गए हैं इसकी वजह से दो सदस्यों की किस्मत चमक गई है।
फिनाले वीक के बीच फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में धांसू एंट्री करके कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है, लेकिन शो में उन्होंने एक खास मकसद से एंट्री की है।
गौरतलब है कि कलर्र पर बिग बॉस के बाद रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी प्रसारित होता है। इसमें कई सारे सदस्य बिग बॉस के घर में से ही जाते हैं। इसीलिए बिग बॉस में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई हैं।
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में आने के लिए कहा और सूचित किया कि घर में खतरा आ गया। सभी घरवाले भागे-भागे गार्डन एरिया में पहुंचे तो देखा कि रात अंधेरे में शीशे की दीवार तोड़कर रोहित शेट्टी घर के अंदर एंट्री कर रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर प्रियंका की तो चीखे निकल गई।
रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 के लिए घर से एक कंटेस्टेंट का भी चुनाव करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को ऑफर देंगे। रोहित को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के मंच से वो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन की घोषणा भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications