BiggBoss16:प्रियंका-अंकित, शालिन-टीना या फिर सौंदर्या-गौतम, जानिए किस जोडी को मिला जनता का प्यार

BiggBoss16, प्यार को लेकर कोई वक्त, जगह और शर्ते नहीं होती हैं...ऐसा कहा जाता है। और अगर हम बिग बॉस की बात करें तो इस घर में तो अभी तक जितने भी सीजन आए हैं उनमें कई सारी जोड़ियों बनी और टूटी हैं। वहीं इस सीजन 16 की बात करें तो, इस बार कई सारे कपल बने हैं। इस बार अंकित-प्रियंका, शालिन-टीना और सौंदर्या-गौतम का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है, इस तीन जोड़ियों को कुछ लोगों ने पसंद भी किया तो कुछ लोगों ने नापसंद किया। लेकिन इस तीनों जोड़ियों में किसको जनता का प्यार सबसे ज्यादा मिला हम आज आपको बताते हैं।
बिग बॉस 16 जो कि इस वक्त अपने फाइनल की ओर है, काफी दिलचस्प मोड़ के साथ नए नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर अकर्षित कर रहा है। इस सीजन को अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित सीजन माना रहा है क्योंकि इस बार कई सारे अजीबों-गरीबों मोड़ शो में देखने को मिले थे।
खैर सबसे पहले तो हम बात करते हैं प्रियंका और अंकित को लेकर, प्रियंका और अंकित दोनो शो में आने से पहले से ही साथ थे क्योंकि दोनों ने टीवी शो साथ में किया था। परंतु घर के अंदर दोनों का रिश्ता काफी अच्छा देखने को मिला जिसे जनता ने भी काफी प्यार दिया क्योंकि कहीं ना कहीं यह रिश्ता जनता को सच्चा लगा और इसीलिए फैंस चाहते थे कि दोनों साथ रहे परंतु अंकित को शो से जाना पड़ा और प्रियंका अभी शो में हैं।
वहीं शो में दूसरा रिश्ता जो घर में सबसे पहले देखने को मिला वह था सौंदर्या-गौतम का, दोनों का रिश्ता घर में कम वक्त में ही शुरु हो गया था जनता ने और शो में भी दूसरे सदस्यों ने इसको कभी भी अपनाया नहीं। हर किसी का कहना था यह फेक रिलेशन है जो कि बस शो के लिए बना हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर घर में कई बार कई सारे परीक्षाओं से गुजरना पड़ा क्योंकि कहीं ना कहीं रिश्ते में किसी को प्यार नजर नहीं आया। तो इस तरह से जनता का प्यार सौंदर्या-गौतम को कम ही मिला। बाद में शो से गौतम तो बहुत जल्दी ही निकल गए बाद में सौंदर्या भी चली गई।
तीसरा रिश्ता जो कि शो में देखने को मिला वह था टीना और शालिन का, टीना और शालिन दोनों की टीवी के काफी फेमस चेहरे हैं। दोनों की काफी अच्छी फैन फ्लॉइंग भी है। टीना और शालिन का रिश्ता घर में चल ही रहा था परंतु घर के बाहर भी इन दोनों की फैमली काफी बयान दे रही थी, इसीलिए इस रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। आखिरकार रिश्ता बहुत ही बुरी तरीके से शो के अंदर ही खत्म हो गया और टीना शो से बाहर चली गई। शालिन अभी तक शो में हैं।
इस तरह से देखा जाए तो तीन प्रियंका-अंकित, शालिन-टीना या फिर सौंदर्या-गौतम घर में बनी, जिसमें से प्रियंका और अंकित को जनता का प्यार मिली क्योंकि दोनों सच्चे ही दिख रहे थे शो में।
होस्ट सलमान खान का शो बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और इसी के चलते घर के अंदर जो पांच फाइनलिस्ट है उनमें भी हलचल देखने को मिल रही है। इसके साथ ही शो के बाहर फैंस भी काफी परेशान है कि आखिर कौन होगा इस बार विनर। फिलहाल तो वोटिंग लाइन खुल चुकी हैं, हर कोई अपने पसंदीदा सदस्य को वोट कर रहा है। आप भी अपने मोबाइल से अपने पसंदीदा सदस्य को वोट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


