BiggBoss16:बिग बॉस के फाइनल में पहुंचने वाली अर्चना गौतम के बारें में जानिए दिलचस्प बातें

मार मार के मोरनी बना दूंगी.... डायलॉग के लिए बिग बॉस के घर में फेमस होने बाली अर्चना गौतम के बारें आज हम आपको दिलचस्प बातें बताते वाले हैं। जाहिर है अर्चना भी इस गेम की फाइनलिस्ट में पहुंची चुकी हैं और इसके लिए उनके फैंस काफी खुश हैं। अर्चना के घरवाले, उनके दोस्त और उनके फैंस उनको जीतने के लिए वोट भी मांग रहे हैं।
यूपी के मेरठ की रहने वाली अर्चना गौतम बैसे बिग बॉस के घर में काफी फेमस रही हैं। 27 साल की अर्चना पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस इंडिया बिकिनी' में हिस्सा लिया था और खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अर्चना 'मिस उत्तर प्रदेश' टाइटल भी जीत चुकी हैं। वैसे इसके अलावा अर्चना राजनीति में अपना हाथ आजमाया है।
वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो अर्चना की पहली फिल्म 'ग्रेट गैंड मस्ती' थी। इसके अलावा वो हसीना पार्कर' में सलमा और 'बारात कंपनी' में अंकिता भारद्वाज के किरदार में नजर आई। वहीं, 'जंक्शन वाराणसी' में उन्होंने आइटम सॉन्ग किया।
इसके अलावा पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो अर्चना ने सलमान खान ने अर्चना गौतम मजेदार बातचीत की थी। इस दौरान अर्चना ने सलमान से अपनी ख्वाहिश के बारे में बताया कि वह एक पॉलिटिशियन से शादी करना चाहती हैं।
खैर फिलहाल तो अर्चना गौतम बिग बॉस में हैं। इस शो के जारिए से अर्चना को काफी फेम मिला है। कई सारे विवाद और लड़ाई झगड़ो के बाद भी अर्चना फाइनल में पहुंच गई हैं, यह उनके लिए बड़ी बात है। फैंस का तो अर्चना को हमेशा ही सपोर्ट मिलता रहा है।
बिगबॉस आज के वक्त में सबसे ज्यादा चर्चित शो है, इसको लेकर हर तरफ इसको लेकर खबरें चल रही हैं। वर्तमान में बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है, यह सीजन आज तक का सबसे ज्यादा पॉपुलर सीजन हैं। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications