..................... BiggBoss16: After Shweta, Deepika, Rubina and Tejashwi, will this daughter-in-law of TV be able to win the Bigg Boss trophy? - Hindi Filmibeat

BiggBoss16:श्वेता, दीपिका, रुबिना और तेजस्वी के बाद क्या टीवी की ये बहू अपने नाम कर पाएगी बिग बॉस की ट्रॉफी?

biggboss16

क्या लगता है कि फिर से एक बार बिग बॉस की ट्रॉफी टीवी कि बहु प्रियंका चहर चौधरी के नाम होगी या फिर इस बार कोई और ही होगा इस टॉफी का हकदार। खैर बिग बॉस 16 अपने फाइनल में हैं, अब सबकी नजर बस विनर पर टिकी हैं। इसको लेकर वोटिंग लाइन भी खुली हैं साथ ही सोशल मीडिया पर हैशटैग भी चल रहे हैं। अब देखना होगा कि श्वेता, दीपिका, रुबिना और तेजस्वी के बाद क्या टीवी की ये बहू अपने नाम कर पाएगी बिग बॉस की ट्रॉफी।

गौरतलब है शो को वही जीता है हमेशा जिसने पूरी सच्चाई के साथ शो में अपना गेम खेला है फिर चाहे वह कोई भी हो। लेकिन ज्यादातर इस शो को टेलीविजन के बहुओं ने ही अपने नाम करके विनर बनी हैं, जैसे- श्वेता तिवारी, रुबिना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश और गौहन खान। अब इस बार भी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चहर चौधरी शो की विनर बनेगी।

बिग बॉस 16 जो कि इस वक्त अपने फाइनल की ओर है, काफी दिलचस्प मोड़ के साथ नए नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर अकर्षित कर रहा है।

वहीं अगर हम विनर को लेकर बात करें तो अभी तक तो सोशल मीडिया पर शिव और प्रियंका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक तरफ आम जनता से लेकर कुछ पुराने सीजन के विनर तक शिव के सपोर्ट में हैं। वहीं दूसरी तरफ टीवी के कुछ मशहूर सितारे और पुराने सीजन के विनर के साथ साथ आम जनता प्रियंका के सपोर्ट में भी है।

अब यह तो वक्त ही बताएगा कि कौन इस बार सीजन का विनर होगा। परंतु फैंस अपने पसंदीदा सदस्य को जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर तरफ टॉप फाइनलिस्ट को लेकर चर्चा जोर-शोर से हो रही है। अब यह तो जल्द ही पता चल जाएगा कि विजेता कौन होगा और इसको क्या मिलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा सदस्य को विनर बना चुके हैं।

Read more about: biggboss16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X