BiggBoss10: ओमजी पर लगा चोरी का आरोप...घरवालो ने मनायी दिवाली

बिग बॉस 10 का लेटेस्ट एपिसोड अपडेट हम लेकर आए हैं। यहां जानिए बिग बॉस के घर में कैसी रही प्रतिभागियों की दिवाली और क्यों स्वामी ओमजी पर लगा चोरी का इल्जाम

By Goldi

दिन ब दिन बिग बॉस 10 आपके लिए और भी दिलचस्प किस्से लेकर आता जा रहा है। तो चलिए एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। बिग बॉस के ताजा अपडेट में बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों ने मिलकर मनाई दीवाली और जमकर खींची सेल्फी, जिसके विजेता बने रोहन और करण।

diwali celebration in bb house

जैसा की बीते एपिसोड में नवीन और लोकेश में ब्लॉक्स के लेकर जबरदस्त टकराव होता है जिसके बाद सभी घरवाले नवीन से नाराज हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद सभी घरवाले एकजुट होकर दीवाली का त्यौहार मनाते हैं।

दिन की शुरुआत होती है "हैप्पी दीवाली" के गाने से जो घरवालो के अंदर जोश भर देता है। बिग बॉस प्रतिभागियों को बताते है कि दीवाली के मौके पर उनके घरों से कुछ तोहफे आये हैं। सभी सेलिब्रिटीज काफी एक्ससाईंटेड हो जाते हैं।


जहां एक तरफ सेलिब्रिटीज काफी खुश और इमोशनल नज़र आते हैं वहीं दूसरी तरफ इंडियावाले काफी उदास रहते हैं क्योंकि तोहफे फिलहाल सिर्फ सेलिब्रिटीज के लिए आये हुए होते हैं।

गार्डन एरिया में घरवाले लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं और एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं देते हैं। दीवाली के मौके पर बिग बॉस सभी प्रतिभागियों को सेल्फी खींचने का टास्क जीते हैं जिसके विजेता रोहन मेहरा और करण मेहरा बनते हैं।

बिग बॉस नितिभा और लोकेश को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें अपनी तरफ से घरवालों के लिए लक्जरी बजट तो देते ही हैं साथ ही उन लोगों के परिवार की तरफ से तोहफे भी देते हैं।

दीवाली का मौका होने के कारण बिग बॉस स्वामी जी और मोनालिसा की जेल की अवधि ख़त्म कर देतें हैं। तो वहीं दूसरी और इंडिया वाले स्वामी ओमजी पर चोरी का आरोप लगाते है।नितिभा और आकांक्षा स्वामीजी के बैग के डियो निकाल कर लाते हैं और लोपा को देते हैं। लोपा पहचान जाती हैं की वो उनका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X