BiggBoss10: फूट-फूटकर रोई मोना...आपस में भिड़े इंडिया वाले
बिग बॉस 10 का लेटेस्ट एपिसोड अपडेट हम लेकर आए हैं। यहां जानिए किसने किसको भेजा जेल और क्यों लोकेश और नवीन में हुआ जबरदस्त टकराव।
दिन ब दिन बिग बॉस 10 आपके लिए और भी दिलचस्प किस्से लेकर आता जा रहा है। तो चलिए एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। बिग बॉस के ताजा अपडेट में लग्जरी बजट जीतने के बाद एक बार फिर इंडिया वाले बन गये हैं घर के मालिक और सेलिब्रिटी बन गए हैं सेवक।

अब जैसा की घर के सेवक और मलिक बदल चुके है, जिस कारण सेवक और मालिक बिस्तरों का फेरबदल करते हुए दिखाई देतें हैं। इसी दौरान वीजे बानी और गूगल गर्ल नितिभा कौल के बीच टिशु पेपर को लेकर बहस हो जाती है।
दिन की शुरुआत भी नाच गाने से ही होती है। लग्जरी टास्क खत्म होने के बाद सभी घरवालो को लिविंग रूम में बुलाते हैं और और इंडिया वालो को लग्जरी टास्क जीतने की बधाई देते हैं साथ ही सेलेब्रिटीज को भी प्रोत्साहित करते हैं ।
बिग बॉस कहते हैं कि लग्जरी टास्क के दौरान दोनों की टीमों का प्रदर्शन काफी सरहानीय था, लेकिन अब वक्त है नॉमिनेशन का। इसलिए अब आपको अपनी टीम से एक एक ऐसे मेम्बर चुने जिसका प्रदर्शन सबसे खराब था। उस मेंबर को जेल जाना पड़ेगा। सेलेब्रिटी मोना को चुनते हैं और इंडियावाले स्वामी ओम जी को चुनते हैं।
मोना और स्वामी का नाम सामने आने के बाद दोनों ही प्रतिभागी अपनी टीम से झगड़ा करते हैं कि वह उन्हें बेवजह टारगेट कर रहें हैं। बिग बॉस के आदेश के मुताबिक मोना और स्वामी जी को जेल जाना पड़ता है।जिसके बाद मोना फूट-फूटकर रोने लगतीं हैं।
स्वामी और मोना के जेल जाने के बाद बिग बॉस कॉमन मैन नवीन को कार्य सौंपते हुए कहते है कि वह अपनी टीम से बात कर उन दो सदस्यों का नाम बताएं जिनका प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। दोनों में इम्युनिटी पाने के लिए मुक़ाबला होगा और विजेता अगली नॉमिनेशन से सेफ रहेगा।
इंडियावाले आपस में डिस्कस करके नवीन और लोकेश का नाम लेते हैं।इस दौरान बिग बॉस घर के सभी प्रतिभागियों को उनके नाम का ट्रे देते हैं और अपनी-अपनी मर्ज़ी से अपने ट्रे दोनों में से किसी एक को देनी होती हैं।
इस खेल में ज्यादातर प्रतिभागी अपना ट्रे लोकेश को देते हैं जिस कारण नवीन को बहुत कम बॉक्सेस मिलते हैं। खेल के रूल्स के मुताबिक दोनों प्रतिभागियों को दिए गये बॉक्सेस को अपने ब्लॉक्स सीधे लाइन में खड़े रखने होते हैं। जिसके ज्यादातर ब्लॉक्स खड़े होंगे वही जीतेगा।
लोकेश के पास बहुत सारे बॉक्सेस देख नवीन अपनी हार होते देख घबरा जाता है और लोकेश के सभी बॉक्सेस को गिरा देता है।जिसके बाद लोकेश और नवीन में जमकर बहस देखने को मिलती है।
जिसके बाद नवीन और लोकेश में खूब लड़ाई होती है। नवीन ना केवल लोकेश के ब्लॉक्स गिराते हैं बल्कि उसके ब्लॉक्स चुरा भी लेते हैं। लोकेश खूब रोती हैं और अपने ब्लॉक्स वापस मांगती है।


Click it and Unblock the Notifications













