Bigg Boss 7- रजत का रोना सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था!

बिग बॉस के घर में लोग फुटेज पाने के लिए क्या क्या करते हैं। कभी दूसरों से झगड़ा करते हैं, कभी रोमांस करते हैं, कभी अपनी जिंदगी के दुखों को लेकर लोगों की सहानुभूति पाने के लिए थोड़ा नाटक करते हैं। इस वक्त बिग बॉस के घर में जो भी सदस्य हैं उनमें से अधिकर इन्हीं तरकीबों का प्रयोग करके बिग बॉस के घर में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन रजत ने कुछ नया ही तरीका निकाला और खुद की तबियत खराब करने का नाटक करके रोना धोना चालू कर दिया। बिग बॉस 7 का आंठवा एपिसोड पूरा रजत पर ही आधारित रहा। शुरुआत में तो घर के सदस्यों से रजत का रोना देखा नहीं गया और उन्होंने बिग बॉस से ही झगड़ा कर लिया। लेकिन शाम होते होते घर के ही कुछ सदस्यों को ये बात करते सुना गया कि रजत सिर्फ और सिर्फ फुटेज पाने के लिए ये सब कर रहे थे।

रजत ने आंठवे एपिसोड की शुरुआत में ही रोना शुरु कर दिया था। रजत कहने लगे कि उन्हें बहुत ही लो फील हो रहा है और वो अब और घर में काम नहीं कर सकते हैं। रजत ने घर के सदस्यों से कहा कि उनका वेट उन सभी से डबल है इसलिए उन्हें काफी तकलीफ हो रही है। इतना काम उन्होंने कभी नहीं किया और साथ खाने को लेकर भी उन्हें काफी तकलीफ है। रजत ने सुबह से रोना शुरु किया और वो काफी समय तक रोते ही रहे। उनका रोना देखकर घर की कैप्टन तनीषा ने ये फैसला किया कि सभी घर के लोग अपना अपना माइक उतार देंगे और बिग बॉस को मजबूर करेंगे कि वो रजत के लिए कुछ करें।

बिग बॉस ने तनीशा को बुलाकर कहा कि वो लोग रजत को एक्सट्रा ट्रीटमेंट देना बंद कर दें और उन्हें नॉर्मल होने दें। बाकी मनोवैज्ञानिक बाहर से ही रजत को देख रहे हैं और लगातार उनपर नजर रखे हुए हैं। अगर कुछ भी गलत होगा तो तुरंत ही रजत को बाहर निकाल लिया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X