बिग बॉस सीजन 6: सल्लू संग तोता करेगा मेजबानी

पिछले दो सीजन से विवादों के घेरे में रहा बिग बॉस एक बार फिर से दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। शो का प्रसारण 7 अक्टूबर से रात नौ बजे कलर्स पर किया जायेगा। शो के होस्ट होंगे बॉलीवुड के डैम हैंडसम टाईगर सलमान खान।

शो के बारे में प्रेस वार्ता करते हुए सल्लू मियां ने साफ किया कि इस बार का शो काफी साफ-सुथरा होगा और परिवार के बीच बैठकर देखने लायक होगा। इस बार इस शो में सलमान खान का साथ निभाने के लिए संजय दत्त नहीं होंगे बल्कि उनका साथ देंगे तोता मास्टर। जो प्रतियोगियों की किस्मत का पिटारा खोलेंगे। सलमान का कहना है कि इस बार वो नहीं बल्कि तोता प्रतियोगियों का परिचय आम लोगों से करवायेगा। यही नहीं बिग बॉस में इस बार एक मछली भी होगी।

तोते के साथ बिगबॉस का प्रोमो इस समय कलर्स पर छाया हुआ है। नीले रंग का सूट, आंखो पर काला चश्मा, चेहरे पर फ्रेंचकच दाढ़ी और कंधे पर बोलता हुआ तोता लिए सलमान खान इस प्रोमो में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

फिलहाल बिग बॉस को लोग विवादों और फूहड़ता का जनक कहते जरूर हैं लेकिन एक खास तबका इस शो का बेसब्री से इंतजार भी करता है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए इस बार फिर से यह शो प्राइम टाईम यानी की रात नौ बजे आने वाला है देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का बिग बॉस कितना साफ-सुथरा होता है और सलमान खान के वादों और बातों में कितना दम है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X