रियलिटी शो विनर का रियल दारू हंगामा
आज चारों ओर केवल बिग बॉस विनर सीजन आशुतोष कौशिक की बात हो रही है जो कि मुंबई की सड़कों पर बीती रात नशे में धुत होकर मारपीट और गाली-गलौज करते पाये गये। आशुतोष ने एक रेस्टोंरेंट में बर्थडे पार्टी में जरूरत से ज्यादा शराब पीकर झगड़ा किया है। जो घटनाक्रम बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने आशुतोष के फोटोग्राफर दोस्त को कुछ कारणों से एक चांटा जड़ दिया जिसे रोकने के लिए आशुतोष भी उन लोगों से उलझ गये। जिसके बाद आशुतोष और पार्टी के लोगों के बीच में जमकर मारपीट हुई। जिसे रोकने के लिए पुलिस को आना पड़ा। इस दौरान खास बात यह रही कि आशुतोष पूरी तरह से नशे में थे। उनसे ना तो ठीक से खड़ा हुआ जा रहा था और ना ही बोला। पुलिस जबरदस्ती उन्हें बस में बिठाकर ले जा रही थी।
आशुतोष कौशिक को लोग बिग बॉस सीजन 2 के विनर के बारे में जानते हैं जो कि शो के अंदर गाली-गलौज और मार-पीट के लिए अपनी पहचान बना चुके थे।
आईये आपको बताते हैं आशुतोष कौशिक को बारे में कुछ दिलचस्प बातें जो कि शो के दौरान यानी कि बिग बॉस सीजन 2 साल 2008 में हुई थीं। जिनके चलते आशुतोष बिग बॉस विनर बनें थे।


Click it and Unblock the Notifications











