Bigg Boss16: ग्रैंड फिनाले में सलमान खान संग धमाल मचाने पहुंचे सनी देओल, हाल-बेहाल हुई फीमेल कंटेस्टेंट्स

biggboss16

दर्शकों की नजरें कर्लर के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपने पसंदीदा सदस्य को विनर बनते हुए देखना चाहता है, इसके लिए सभी अपने अपने पसंदीदा सदस्य के वोट कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार का ग्रैंड फिनाले सबसे बड़े स्तर पर होने वाला है और इस दौरान कई सारे सेलेब्स भी अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिलहाल तो चैनल से एक प्रोमो साझा किया है उनसे नजर आ रहा है कि सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ग्रैंड फिनाले में धूम मचाने वाले हैं।

सामने आए सनी देओल वाले में वीडियो में देखा जा सकता है कि, सनी देओल बिग बॉस के मंच पर शानदार एंट्री करते है, इस दौरान ड्रांस, गाने बहुत तेज तेज चल रहे हैं। सनी देओल के अलावा कई और सेलेब्स घर में एंट्री करने वाले हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद अब फैंस फिनाले का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खैर फिलहाल तो सभी की बस इस बात का इंतजार है कि आखिर शो को विजेता कौन होगा क्योंकि कहीं ना कहीं शिव और प्रियंका में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हैं।

वहीं अगर बात शालिन की करें तो शालीन भनोट अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाले हैं। शालीन ने पूरे सीजन सभी को एंटरटेन करने का काम किया है। हालांकि टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान की वजह से वो विवादों में भी आ गए थे।

रियलिटी शो बिग बॉस 16 का फिनाले कल होने वाला है। कुछ देर पहले ही ये खबर आई थी कि 12 फरवरी को 7 बजे से ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार फिनाले 5 घंटे तक चलने वाला है। ऐसे में फैंस की खुशी सातवें आमसान पर पहुंच गई है।

Read more about: bigg boss16 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X