Bigg Boss16: एक बार फिर से बिग बॉस के फाइनल में साथ दिखी मंडली, सामने आया वीडियो

टेलीविजन का सबसे ज्यादा सुखियां बटोरने वाला और हमेशा विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंचे गए हैं। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट तो मिल गए हैं, और ऐसे मे फाइनलिस्ट के फैंस और परिवार वाले विनर के रुप में अपने पसंदीदा चेहरे को देखने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।

biggboss16

इस दौरान चैनल कई सारे प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है, जिससे फैंस में शो को लेकर एक अलग ही तरह की खुशी देखने को मिल रही है। उसी तरह से हाल ही में जो वीडियो सामने आया है वह बिग बॉस के घर मे जो मंडली नाम का ग्रुप बना था उसका है।

इस मंडली के मुखिया शिव और साजिद थे, जिसमें एमसी स्टैन, निमृत, सुंबुल और अब्दू रोजिक शामिल थे। घर में इस ग्रुप को मंडली कहकर बुलाया जाता था। फिर एक एक करके घर से ग्रुप के सदस्य बाहर होते गए और आखिर में शिव और स्टैन ने फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई।

अब फिनाले में एक बार फिर से पूरा ग्रुप मतलब मंडली एक साथ नजर आने वाली है। साथ में सारे दोस्त मिलकर बहुत धूम मचाने वाले हैं, वीडियो देखकर ऐसा ही लग रहा है। फैंस बहुत ज्यादा खुश है इन सभी को एक साथ देखकर। सामने आए वीडियो को बहुत प्यार मिल रहा है।

बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले रविवार 12 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इसमें कई प्रतियोगी परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। इसके पहले उनके कई प्रोमो की झलक जारी की गई है। दर्शकों की नजरें तो विनर के नाम पर टिकी हुई हैं।

Read more about: bigg boss16 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X