Bigg Boss16:शो का ग्रैंड फिनाले शुरु हो गया, सलमान खान के साथ भारती और कृष्णा ने ली होस्टिंग की जिम्मेदारी

Bigg Boss16:सलमान खान का शो बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले शुरु हो गया है, अब बस कुछ ही देर में शो का उसका नया विनर मिल जाएगा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से हुई है, कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ साथ टीवी हस्तियों ने भी शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी सलमान खान के साथ साथ भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने ली हैष
गौरलतब है कि शो के पांच फाइनलिस्ट में प्रिंयका, अर्चना, शिव, स्टैन और शालिन शामिल हैं। इनमें से शिव और प्रिंयका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
वहीं इस प्राइस मनी को लेकर खबर खबर आई है कि प्राइस मनी को 31 लाख रुपए कर दिया है, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी रकम हैं। अब देखना होगा कि यह प्राइस मनी और ट्रॉफी कौन अपने साथ लेकर जाता है।
गौरतलब है कि बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले अब तक का सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले है जो कि 5 से 6 घंटे तक चलेगा। सोशल मीडिया पर आज बिग बॉस 16 ट्रेंड कर रहा है।
टेलीविजन का सबसे ज्यादा सुखियां बटोरने वाला और हमेशा विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंचे गए हैं। फाइनलिस्ट के फैंस और परिवार वाले विनर के रुप में अपने पसंदीदा चेहरे को देखने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही शो को लेकर चैनल द्वारा कई सारे वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications