Bigg Boss16: एक्स हसबैंड शालीन भनोट के लिए दलजीत कौर ने वोट देने के लिए की अपील

टेलीविजन का सबसे ज्यादा सुखियां बटोरने वाला और हमेशा विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंचे गए हैं। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट तो मिल गए हैं, और ऐसे मे फाइनलिस्ट के फैंस और परिवार वाले विनर के रुप में अपने पसंदीदा चेहरे को देखने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं हाल ही में शालिन भनोट की एक्स वाइफ दलजीर कौर ने अपने पति शालिन के लिए वोट की अपनी की है।
गौरतलब है कि बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन ने शालीन भनोट को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस बीच अब टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शालीन को वोट देने के लिए फैंस से अपील की है। इसके अलावा कई सारे टेलीविजन के कलाकार हैं जो कि शालिन को विजेता बनने के लिए अपना सपोर्ट कर रहे हैं। जाहिर है शालिन टीवी का एक जाना माना चेहरा हैं।
दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी शेयर की है। इस क्लिप में दलजीत, अपने एक्स हसबैंड शालीन भनोट की जमकर तारीफ कर रही हैं।
दलजीत ने कहा, 'बिग बॉस 16 का फिनाले है और मेरा मानना है कि ये शो काफी कठिन है। आप पांचों सदस्यों ने बहुत मेहनत की आप सभी को मेरे तरफ से बहुत-बहुत बधाई। मैं आज शालीन भनोट के लिए वोट अपील करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि आप सभी उसको वोट करें। उसने काफी अच्छा किया है। इतने दिनों अपनी फैमिली से दूर रहना बड़ी बात है।'
इन सभी चीजों को देखकर ऐसा लग रहा है कि शालीन भनोट सभी 4 सदस्यों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जर्नी वीडियो दिखाने के समय बिग बॉस ने भी शालीन भनोट की जमकर तारीफ की थी।
दर्शकों की नजरें कर्लर के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपने पसंदीदा सदस्य को विनर बनते हुए देखना चाहता है,
रियलिटी शो बिग बॉस 16 का फिनाले कल होने वाला है। कुछ देर पहले ही ये खबर आई थी कि 12 फरवरी को 7 बजे से ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार फिनाले 5 घंटे तक चलने वाला है। ऐसे में फैंस की खुशी सातवें आमसान पर पहुंच गई है।


Click it and Unblock the Notifications












